कोरोना की नई गाइड लाइन जारी, दफ्तरों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, 55 साल और उससे ऊपर वालों पर ये लिया फैसला

जयपुर 

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान  सरकार ने बुधवार फिर से नई गाइडलाइन जारी की। इसके अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

गृह विभाग की नई गाइडलाइन  7 जनवरी से लागू होगी। इसके अनुसार सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा, लेकिन 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान को कोरोना के कारण स्थगित करने का फैसला किया है। इसके अलावा गाइडलाइन के पुराने प्रावधान ही लागू रहेंगे।

72 घंटे के लिए बंद होगा करना होगा ऑफिस यदि… 
वर्क प्लेस पर कोई भी कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर ऑफिस के उस चैंबर को 72 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। कोविड पॉजिटिव के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। प्रदेश भर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू का समय नहीं बदला है। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा।

जयपुर और जोधपुर की शहरी सीमा में आने वाले आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। रविवार को जारी गाइडलाइन में 9 जनवरी तक जयपुर शहर में स्कूल बंद करने का फैसला किया था। इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। आठवीं तक की बच्चों की कोचिंग भी बंद रहेंगी।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?