जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।’ इससे एक दिन पहले 28 अप्रेल को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत के भी कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिली है।
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं गहलोत
कोरोना पॉजिटिव आए गहलोत वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उन्होंने फरवरी में पहला और मार्च के आखिर में दूसरा डोज लिया था। हालांकि वैक्सीन की दोनों डोज के बाद कोरोना होने के बावजूद खतरा कम हो जाता है।
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत भी संक्रमित, विधायक लाहोटी का पूरा परिवार भी पॉजिटिव
29 अप्रेल को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं जयपुर विधायक अशोक लाहोटी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित है।
ये भी पढ़ें
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
