भरतपुर
REET-2021 Paper Leak Scam को लेकर भाजपा ने बुधवार को भरतपुर जिला कलक्ट्रेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया और गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया भी शामिल हुए। पूनिया आगरा में भाजपा के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने जा रहे थे।
इस मौके पर सतीश पूनिया ने कहा कि लाठियां बरसा कर इस घोटाले को दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जयपुर में जिस तरह से शांतिपूर्वक प्रदर्शन का कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं, उससे सरकार की प्रतिशोध की झलक साफ़ दिखाई दे रही थी।
पूनिया ने कहा कि सरकार अगर लाठियों की बल पर युवाओं की आवाज को दबाना चाहेगी तो संघर्ष होगा। उन्होंने कहा की कल जयपुर में हुए लाठीचार्ज में 35 से ज्यादा लोग घायल हुए। रीट पेपर में जो अन्याय हुआ है वह उजागर हो गया है। जिन लोगों का सरकार संरक्षण कर रही थी उन्हीं को बर्खास्त करना पड़ रहा है। अभी 35 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं।
पूनिया ने मांग की कि घोटाले में शामिल सभी बड़े लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बड़ा संरक्षण है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे घोटाले की CBI जांच होनी चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
