बीकानेर
शिक्षा विभाग में हर साल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन इस बार आयोजित नहीं होंगे। इन शैक्षिक सम्मेलनों को बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है।
आपको बता दें इस बार राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 21 व 22 जनवरी को आयोजित होने वाले थे। अब कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षा निदेशक कानाराम ने इन सम्मेलनों को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। निदेशक में बताया कि राज्य सरकार के गृह कार्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 21 और 22 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को फिलहाल स्थगित किया जाता है।
आपको बता दें कि राजस्थान में हर शिक्षक संगठन जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर प्रत्येक साल 2 दिन तक शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन करता है। जिला स्तर पर सभी शिक्षक संगठनों के सम्मेलन पहले ही आयोजित हो चुके हैं। राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होने पर और इसको लेकर 21 और 22 जनवरी की तिथि तय की गई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार की ओर से लगाई गई कई पाबंदियों के बाद अब शिक्षा विभाग ने इन शैक्षिक सम्मेलनों को स्थगित कर दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
- ‘गुरु में गुरुत्व है, तभी वंदन का अधिकारी है’ | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर हुआ मंथन
- अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया
- 51 पौधों के साथ हरियाली का संकल्प | उच्चैन कन्या महाविद्यालय और नगर पालिका ने मिलकर चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
