भरतपुर
भरतपुर के जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में स्थित पार्क की रेलिंग में करंट दौड़ रहा था और वहां खेल रहे बच्चों ने जैसे ही रेलिंग को पकड़ा; दो बच्चों को करंट लग गया जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। उनको तुरंत आरबीएम अस्पताल ले जाया गया।
दरअसल ट्रांसफार्मर पार्क से सट कर लगा हुआ है। इसी ट्रांसफार्मर का पार्क की रेलिंग में करंट दौड़ रहा था। बच्चों ने जैसे ही रेलिंग को पकड़ा, उनको जोर के झटके के साथ करंट लगा और ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। और दोनों बच्चे बेहोश होकर सड़क पर गिर गए।
धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। वार्ड के पार्षद दीपक मुदगल ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी । पुलिस के देरी होने पर पार्षद स्वयं अपनी गाड़ी से ले गए और आरबी एम अस्पताल में बच्चों को भर्ती करवाया। फिलहाल बच्चों की हालत ठीक है। बच्चों के नाम अनुराग पुत्र श्याम सुंदर उम्र 13वर्ष, मोहित पुत्र श्याम सुंदर उम्र 14वर्ष निवासी गोविंद नगर हैं।
लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर का अर्थ पार्क की रेलिंग में आ रहा था। जिससे यह हादसे की वजह बनी। लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर में करंट आने के कारण कई जानवर अभी तक अपनी जान गवां चुके हैं। जानवरों की करंट से मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर हटाने को कहा तो बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाल लगाकर अपना काम खत्म कर दिया।
स्थानीय पार्षद दीपक मुद्गल ने बताया कि पहले इस इलाके में आबादी नहीं रहती थी लेकिन अब लोगों ने यहां मकान बना लिए हैं। पहले पार्क में कोई नहीं आता था लेकिन आबादी बसने के कारण लोग पार्क में आने लगे हैं। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से कई जानवरों की मौत भी हो चुकी है। जब बिजली विभाग से इसकी शिकायत की तो उन्होंने ट्रांसफार्मर के चारों तरफ फेंसिंग कर दी जबकि ट्रांसफार्मर से 11 हजार केवी की लाइन जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
