चाय का स्वाद भी अब महंगा | सरस दूध फिर हुआ महंगा, जयपुर-दौसा में हर लीटर पर बढ़ा बोझ

जयपुर डेयरी ने सरस दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। 21 मई से नई दरें लागू होंगी, जिससे जयपुर और दौसा के लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जयपुर 

महंगाई से पहले ही कराह रही जनता को अब सुबह की चाय और बच्चों के दूध का हिसाब भी दोबारा लगाना पड़ेगा। Jaipur Zila Dugdh Utpadak Sahakari Sangh Limited ने सरस दूध की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। 21 मई की शाम से नई दरें लागू होंगी और इसके साथ ही दूध ही नहीं, दही, छाछ और लस्सी तक महंगी हो जाएंगी।

यानी अब हर सुबह रसोई का बजट थोड़ा और फिसलेगा। सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जहां रोजाना कई लीटर दूध की खपत होती है। जयपुर और दौसा में लाखों घरों तक पहुंचने वाला सरस दूध अब जेब पर ज्यादा भारी पड़ेगा।

राहुल गांधी बोले -‘गद्दार हैं नरेंद्र मोदी-अमित शाह…’ | रायबरेली में तू-तड़ाक पर उतरे, देखें ये वीडियो | BJP बोली- ‘140 करोड़ देशवासियों का अपमान’

नई कीमतों के मुताबिक नीले पैकेट वाला सरस टोंड दूध अब 54 नहीं, 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध 60 से बढ़कर 62 रुपए हो गया है, जबकि सरस गोल्ड दूध के लिए अब 70 रुपए चुकाने होंगे। डबल टोंड दूध भी महंगाई की कतार में शामिल हो गया है और इसकी कीमत 48 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

डेयरी प्रशासन का तर्क है कि उत्पादन लागत, परिवहन और संचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया। लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल अलग है—जब हर तरफ महंगाई की आग लगी है, तब राहत कौन देगा?

दिलचस्प बात यह है कि यह कोई पहली बढ़ोतरी नहीं है। अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में भी सरस दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए गए थे। साल 2017 से अब तक दूध की कीमतों में 12 बार इजाफा हो चुका है। यानी दूध धीरे-धीरे रोजमर्रा की जरूरत से “महंगे सामान” की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Saras Dairy रोजाना जयपुर और दौसा जिलों में करीब 11.60 लाख लीटर दूध की सप्लाई करती है। ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर सीधे लाखों परिवारों की रसोई पर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध के बढ़े दामों ने आम आदमी की चिंता और बढ़ा दी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ICU में AC फटा, मरीज की मौत | देहरादून हादसे ने बढ़ाई दहशत, क्या गर्मी में ‘टाइम बम’ बन रहे एयर कंडीशनर?

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।