जयपुर
राजस्थान की पांचों बिजली कम्पनियों में राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से निकाली गई 1295 मंत्रालयिक पदों पर भर्ती की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन भर्ती के लिए परीक्षा अलग-अलग चरण में 17 से 27 सितंबर तक होगी।
इसमें सहायक कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक सैकेंड पद शामिल है। कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक सैकेंड के 920 पदों पर होने वाली परीक्षा का अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
प्रसारण निगम से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक आशुलिपिक के 38 पदों के लिए परीक्षा 17 सितम्बर को, कनिष्ठ लेखाकार के 313 पदों के लिए परीक्षा 18 और 21 सितम्बर को, सहायक कार्मिक अधिकारी के 11 पदों और कनिष्ठ विधि अधिकारी के 13 पदों के लिए परीक्षा 27 सितम्बर को होगी।
दूसरे चरण में कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक सैकेंड के 920 पदों पर अनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के कॉल लेटर की सूचना उनके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी। इस मैसेज के बाद अभ्यर्थी निगम की वेबसाइट से कॉल सेंटर डाउनलोड कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने 1075 इंजीनीयर और नॉन टैक्नीकल पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 4 सितंबर से शुरू होंगी जो अलग-अलग दिन 12 सितंबर तक होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: ₹15 हजार मांगे, ₹8 हजार लेते ही बिछ गया जाल | रिटायरमेंट से पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया PWD का जेई
- भरतपुर के मनीष भान सिंह को राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़ी जिम्मेदारी
- गुरु केवल पढ़ाते नहीं, राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं | भरतपुर के गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा के मूल्यों पर जोर
- हर बूंद में भोलेनाथ का प्यार …
- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज | 7 से 10 अगस्त तक भारी से अतिभारी बारिश की संभावना, कई संभाग हाई रिस्क पर
- ₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
