जयपुर
राजस्थान में फिर कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकलने जा रही है। राजस्थान वित्त विभाग ने कांस्टेबल भर्ती Rajasthan Police recruitment 2021 के संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है। करीब 4 हजार से ज्यादा पदों पर यह भर्ती होगी। उम्मीद है कि दो माह के भीतर कांस्टेबल भर्ती की प्रकिया शुरू हो जाएगी।
सितंबर में शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2021 से शुरू हो सकती है। इस भर्ती के संबंध में जल्द ही डिटेल्ड नोटफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इच्छुक युवा ज्यादा जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in/ पर नजर रखें , क्योंकि सिपाही भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है।
इस साल 4438 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान में 8000 से अधिक पदों पर कांस्टेबल भर्ती होनी है। इनमें से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राकॉन्स्टेबल के 4 हजार 438 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 4 हजार खाली पदों पर जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राजस्थान भर्ती करेगा। राजस्थान पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5 हजार 438 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का सृजन किया गया है जिन पर भर्ती के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
- मोबाइल की लत से लेकर तंबाकू तक… उच्चैन में छात्राओं को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
