रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान व दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित भारत बौद्धिक परीक्षा आयोजित, 183 छात्राएं रहीं उपस्थित।
भरतपुर
भारतीय ज्ञान परंपरा को अकादमिक धरातल पर परखने और समझने की दिशा में शुक्रवार को भरतपुर में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन हुआ। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (आर.डी. गर्ल्स कॉलेज), भरतपुर में किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं केंद्राधीक्षक डॉ. मधु शर्मा ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए 221 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 183 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहीं। परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।
जगन्नाथ पुरी से लौटती आस्था रास्ते में कुचली गई | आगरा में बेकाबू ट्रक ने 2 ऑटो रौंदे, 6 की मौत
परीक्षा के पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. मुकेश शर्मा (एम.एस.जे. कॉलेज, भरतपुर) मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में नोडल अधिकारी डॉ. अंजु पाठक व डॉ. लाला शंकर गयावाल, डॉ. अलका गोयल, दीवान सिंह, विनय खंडेलवाल सहित महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, जयपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. धनंजय द्विवेदी ने स्टाफ सदस्यों से संवाद कर उन्हें 16-17 फरवरी 2026 को राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रस्तावित अखिल भारतीय संस्थागत समागम (NSIL-2026) में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेल कर्मियों को बड़ा झटका | रिटायरमेंट की विदाई में क्या बदल गया? एक जांच ने सब उलट दिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
