भरतपुर
राजस्थान के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मास्टर आदित्येंद्र की 114वीं जयन्ती पर भरतपुर में पुष्पांजलि अर्पित उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मास्टर आदित्येंद्र का जन्म 24 जून 1907 भरतपुर जिले की नगर तहसील के थून गाँव में हुआ था।
मास्टर आदित्येंद्र ने बीएस सी की पढ़ाई सेंट जोंस कालेज आगरा से पूरी की। तत्पश्चात् 1928 में मास्टर मास्टर आदित्येंद्र ने नौकरी स्थानीय मल्टी परपज स्कूल में की तथा इसी स्कूल से उच्च माध्यमिक की पढ़ाई कीl इसी कारण राज्य सरकार ने इस स्कूल का नाम मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रखा।
मास्टर आदित्येंद्र अध्यापन का कार्य करते हुए गांधी जी से प्रेरित होकर 1932 में स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए तथा कई बार जेल गए तथा अपनी धर्म पत्नी स्वर्गीय अनार देवी को भी स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। स्वतंत्रता के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1960 में राज्य सभा के सदस्य रहे तथा राष्ट्रीय कांग्रेस की हाई पावर वर्किंग कमेटी के राजस्थान व मध्यप्रदेश से सदस्य रहेl दो बारविधायक तथा राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री रहे।
वित्त मंत्री रहते प्रदेश में शराब बंदी लागू की जिसकी वजह विवाद होने पर मंत्री पद छोड़ दिया। मास्टर जी राजस्थान हरिजन सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा खादी ग्रामोदय भरतपुर के संस्थापक तथा महिला विद्यापीठ भुसवार के भी संस्थापक अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन “सदा जीवन उच्च विचार” के सिद्धांत पर व्यतीत करते हुये 93 वर्ष की उम्र में 28 मई 1999 में चिरनिंद्रा में विलीन हुए।
ये भी पढ़ें
- 5:30 बजे निकला रेलवे अफसर, फिर फोन बंद… घर नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप | परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
- डीग कांग्रेस में फिर छिड़ी अंदरूनी जंग | वार्ड प्रभारियों की सूची में नाम गायब, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भड़के
- वैर में चुनावी बिसात बिछी, इस बार किसके सिर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज?
- 44 साल तक अदालतों में अटका हत्या का मामला, अब 70 साल के आरोपी को मिली राहत | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी देरी न्यायिक व्यवस्था की विफलता
- बढ़ते ही जाना है…
- 600 बेड का अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज… जयपुर में माहेश्वरी समाज का बड़ा हेल्थ मिशन
- लिफाफा नहीं बचा पाया पेपर, सुई से छेद, अंदर गया कैमरा और बिक गया 11 हजार में सवाल | प्रोफेसर के पेपर लीक का हैरान करने वाला खेल
- स्कूल में सियासत पर ABRSM का वार—‘शिक्षा के मंदिर को अखाड़ा नहीं बनने देंगे’ | महासंघ ने बाहरी दखल पर उठाए सवाल
- रथ 552 दिन चला… बिल 2,548 दिन का, बाकी 2,000 दिनों का पैसा कहां गया? NHM घोटाले में IAS समेत 5 पर 5,000 पन्नों की चार्जशीट
- 4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब ये कॉम्बिनेशन दवाएं नहीं | सरकार ने क्यों लगाई रोक, जानिए वजह
