PFI के खिलाफ NIA की कार्रवाई के पक्ष में खड़ा हुआ आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, कही यह बड़ी बात

लखनऊ 

भारत सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी NIA द्वारा देशभर में PFI के खिलाफ हुई कार्रवाई के समर्थन में देश का एक मुस्लिम संगठन आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज (AIPMM ) खड़ा हो गया है। AIPMM ने उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बयान जारी कर कहा है कि NIA ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ उसकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ही मामला दर्ज कर  इसके कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। संगठन की एक बैठक में भी PFI की निंदा की गई।

टेरर फंडिंग को लेकर PFI पर NIA – ED का राजस्थान और UP सहित 11 राज्यों में सबसे बड़ा एक्शन, 106 गिरफ्तार | जानिए आज के एक्शन की बड़ी बातें

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज (AIPMM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने अपने बयान में कहा कि उनका संगठन छापा मारने के सरकार के फैसले से सहमत है। उन्होंने कहा कि यह यह देश के सर्वोत्तम हित में है। परवेज हनीफ ने कहा कि उनका संगठन भारतीय संविधान का पूर्ण समर्थन करता है। भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा और संविधान के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि राष्ट्र विरोधी है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

मथुरा वृंदावन के बीच दौड़ी नई रेल बस, पुरानी हुई रिटायर, सांसद हेमा मालिनी ने दिखाई हरी झंडी

AIPMM नेता ने कहा कि यदि यह कार्रवाई कानून के अनुपालन और आतंकवाद को रोकने के लिए की जा रही है, तो सभी को धैर्य रखना चाहिए। गिरफ्तार व्यक्तियों पर हत्या, हिंसा और आग्नेयास्त्र रखने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, आरोपों को अदालत में साबित किया जाना चाहिए। पिछले कई दिनों से पीएफआई की ओर से देश विरोधी गतिविधियों की खबरें आ रही है। पीएफआई के आरोपों को ध्यान में रखते हुए देश में मुसलमानों के लिए स्थिरता और शांति को आगे बढ़ाने में मदद करना महत्वपूर्ण है। पीएफआई में कई पदाधिकारी पूर्व में प्रतिबंधित सिमी से ताल्लुक रखते हैं और सिमी भी कट्टर सलफी बढ़ावी विचारधारा का ही पोषक रहा है।

PFI कर रही है गुमराह
AIPMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने आरोप लगाया कि पीएफआई खुद को इस्लाम के रक्षक के रूप में पेश करके देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह रणनीति देश और मुस्लिम समुदाय दोनों के लिए हानिकारक है। हमारा संगठन देश की न्याय एवं कानून व्यवस्था और संविधान पर पूरा भरोसा करता है। महाज ने समय-समय पर पीएफआई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का विरोध किया है और उन पर प्रतिबंध लगाने का भी समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि देश का बटवारा करने वाली ताकतें अभी देश से गई नहीं है, हम किसी भी आतंकवादी, उग्रवादी च हिंसक गतिविधियों के खिलाफ हैं। देश में रचनात्मक विकास, सर्व धर्म समभाव ही एक विकल्प है। रोजी रोटी और सामुदायिक विकास के लिए देश का 85 प्रतिशत पसमान्दा मुस्लिम को देश हित में जागरूक होने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता शारिक अदीव कार्यकारी अध्यक्ष ने की व संचालन प्रवक्ता शमीम अहमद अंसारी ने किया।

एक और लोन घोटाला: चार कंपनियां, एक कर्मचारी और 21 सौ करोड़ का लोन | PNB की शिकायत पर CBI ने शुरू की जांच, जानिए कैसे हुआ फ्रॉड

मल्लखंभ फेडरेशन में 7 लड़कियों व एक युवक ने की यौन उत्पीड़न  की शिकायत, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश इंदौलिया देना पड़ा इस्तीफ़ा | फेडरेशन की मान्यता भी छिनी

मथुरा वृंदावन के बीच दौड़ी नई रेल बस, पुरानी हुई रिटायर, सांसद हेमा मालिनी ने दिखाई हरी झंडी

टेरर फंडिंग को लेकर PFI पर NIA – ED का राजस्थान और UP सहित 11 राज्यों में सबसे बड़ा एक्शन, 106 गिरफ्तार | जानिए आज के एक्शन की बड़ी बातें

रेलवे के वेलफेयर इंस्पेक्टर और तकनीशियन ने मांगी 3 लाख 35 हजार  की घूस, ACB ने रंगे हाथों दबोचा | एकबार भनक लगते ही बच गए थे घूसखोर

सात लाख कर्मचारियों को जल्दी मिल सकती है खुशखबर, बोनस देने की तैयारी में सरकार

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में दबी मिलीं चोरी की गई हजारों बेशकीमती किताबें, दीवार तोड़कर निकालीं गई

अपनी कब चली, पता ही नहीं चला…

21 विश्वविद्यालय फर्जी घोषित, UGC ने जारी की सूची, जानें आपके शहर में कौन सी है?

सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

केंद्र के अब सभी विभागों में मिलेगा यह अलाउंस, पूरी करनी होगी यह शर्त

Indian Railways News: रेलवे अब खत्म करेगा पति-पत्नी की दूरियां, जारी किए ये आदेश

7th Pay Commission: कर्मचारियों को DA बढ़ने का बेसब्री से इंतजार, सरकार का क्या है विचार; जानिए यहां

मैटरनिटी लीव को लेकर नया आदेश, अब इन स्थितियों में भी मिल सकती है 60 दिन की छुट्टी, यहां जानिए डिटेल