भरतपुर
करौली इलाके में भारी बारिश के बीच पूर्वी राजस्थान के बड़े बांधों में से एक पांचना बांध के 6 गेट 2 अगस्त को खोल दिए गए। इससे 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी गई। ये पानी गम्भीर नदी में होकर भरतपुर की ओर बढ़ गया है। यह पानी 3 अगस्त मंगलवार को भरतपुर पहुँच जाने की उम्मीद है।
करौली के पांचना बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बांध से पानी छोड़ दिया गया है। जिसके बाद भरतपुर के बयाना में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। पांचना से छोड़ा गया पानी बयाना की गंभीर नदी होता हुआ भरतपुर के कोंधनी बंध बांध पर पहुंचेगा।
पांचना से पानी आने की खबर के बाद प्रशासन ने बयाना इलाके से जा रही गंभीर नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी देवेंद्र विश्नोई सोमवार को बयाना पहुंचे और सभी अधिकारियों की बैठक ली जिसके बाद गंभीर नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है की पानी कल सुबह तक भरतपुर के बयाना इलाके में पहुंचेगा।
घना पक्षी विहार में छोड़ा जाएगा पांचना का पानी
पांचना से छोड़ा गया पानी बयाना के सिंगाड़ा गांव, सीदपुर गांव, नद्दी गांव, समोगर गांव, शेरगढ़ गांव होता हुआ भरतपुर के कोंधनी बंध बांध में पहुंचेगा। जिसके बाद कोंधनी बंध बांध से पानी घना पक्षी विहार में छोड़ा जाएगा।
सरकारी सूचना के अनुसार सपोटरा इलाके में बीते 24 घंटों में 11 इंच से अधिक बारिश हुई है जबकि करौली क्षेत्र में भी लगभग 8 इंच बारिश पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। सपोटरा क्षेत्र में कालीसिल, मण्डरायल में नींदर तथा करौली में मामचारी बांध भी एक रात की बारिश के बाद लबालब होकर छलकने लग गए। कालीसिल बांध पर दोपहर में 4 से 5 फीट की चादर चल रही थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
