दौसा
दौसा जिले के नांगल राजावतान स्थित मीणा समाज की हाइकोर्ट में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर ढांचा दंगल सहित सामाजिक परम्पराओं को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक होंगे। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा इस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य होंगे। इस आयोजन के लिए भीड़ जुटाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। आमागढ़ प्रकरण के बाद इसे समाज की एकजुटता के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में विश्व आदिवासी दिवस का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है।
दूसरी बार हो रहा है आयोजन
मीणा समाज की इस हाइकोर्ट में दूसरी बार आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले दो साल पूर्व 2019 में सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पहल पर पहली बार बड़े आयोजन के रूप में आदिवासी दिवस मनाया गया था। इसके बाद कोविड लॉकडाउन के चलते दोबारा कार्यक्रम नहीं हो सका था।
इसलिए कहते हैं मीना समाज की हाईकोर्ट
दौसा के पास नांगल राजावतान कस्बा मीणा हाईकोर्ट के नाम से प्रसिद्ध है। यहां मीणा समाज के द्वारा सामाजिक पंचायतों का आयोजन होता रहा है। इन पंचायतों में समाज अपने राजनीतिक और सामजिक फैसले लेता रहा है। सांसद डॉ. किरोडीलाल की पहल पर एक परिसर का निर्माण भी किया जा रहा है।
दूसरे गुट ने किया आमागढ़ पहुंचने का आह्वान
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा 9 अगस्त को आमागढ़ पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। उनका कहना है कि आमागढ़ मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहर है, इसके संरक्षण के लिए अबकी बार आमागढ़ में आदिवासी दिवस मनाकर समाज की एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 8th Pay Commission पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट; जानिए कब लागू कर रही है
- पंचायत समितियों में अब प्रशासनिक नियंत्रण | सरकार ने उपखण्ड अधिकारियों को दिया अधिकार
- भारत में Starlink के दाम देखकर यूजर्स शॉक्ड | इतने हजार से प्लान शुरू, ऊपर से किट अलग
- ‘सेवा शुल्क’ मांगते ही रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी
- जांबाज़ राठौड़ और वैज्ञानिक सारगंदेवोत को सलाम | RCA उदयपुर में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा व युवा’ विषयक व्याख्यान-सम्मान समारोह
- मथुरा में हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, ब्रेज़ा कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बैंक अधिकारी सहित तीन दोस्तों की मौत
- क्लियर होंगे सारे मेडिकल बिल | पेंशनरों को सुक्खू सरकार का बड़ा भरोसा, OPS के बाद अब यह बड़ी राहत | जानें कर्मचारियों से जुड़ी और क्या कही बड़ी बात
- सारस चौराहे पर मौत का हाईवे? | व्यापार महासंघ का सरकार को अल्टीमेटम—’फ्लाईओवर दो, वरना आंदोलन के लिए तैयार रहें’
