जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शीतकालीन अवकाश के दौरान 27 एवं 28 दिसम्बर 2021 को प्रस्तावित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 की तिथियों में परिवर्तन की मांग की है।
रुक्टा (राष्ट्रीय) के महामन्त्री डॉ.सुशील कुमार बिस्सू ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर बताया है कि 27 एवं 28 दिसम्बर 2021 को प्रस्तावित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 हेतु राज्य भर के अधिकांश महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया है जबकि महाविद्यालयों में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2021 तक शीतकालीन अवकाश पूर्व घोषित है। शीतकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए पारिवारिक दायित्वों की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है जिसकी प्रतीक्षा सभी शिक्षकों को रहती है।
पत्र में बताया गया कि राज्य के महाविद्यालयों में अनेक शिक्षक अपने मूल निवास से बहुत दूरस्थ महाविद्यालयों में पदस्थापित हैं जिनके पास इन अवकाशों के बाद सत्रान्त तक अपने अपरिहार्य पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के लिए इतनी दीर्घावधि के अवकाश नहीं हैं। इन अवकाशों के लिए पहले से ही कार्ययोजना तथा यात्रा आरक्षण आदि रहते हैं।
संगठन के अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के दौरान महाविद्यालयों में ‘ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021’ जैसी अति महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपेक्षित अधिकारी/ कर्मचारी जुटा पाना बहुत कठिन कार्य होगा। इस तरह व्यावहारिक कठिनाइयों एवं उक्त परिस्थितियों को देखते हुए संगठन का आग्रह है कि ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 को 27 एवं 28 दिसम्बर 2021 के स्थान पर शीतकालीन अवकाश की समाप्ति 31 दिसम्बर 2021 के बाद आयोजित कराने के निर्देश प्रदान करें जिससे सभी शिक्षक शीतकालीन अवकाशों के उपभोग के उपरान्त तनाव मुक्त होकर परीक्षा करा सकें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
