पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने AIG को की एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश, 50 लाख देते हुए गिरफ्तार

चंडीगढ़ 

विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को एक मामले की जांच कर रहे AIG को 50 लाख की रिश्वत देते हुए गिरफ्तार कर लिया। सुंदर शाम अरोड़ा ने AIG को एक मामले में रिपोर्ट पक्ष में करने के लिए एक करोड़ देने की पेशकश की थी। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी।

UP में तैनात राजस्थान निवासी IPS ने लखनऊ कोर्ट में किया  सरेंडर, ढाई साल से था फरार

एक प्रेस नोट  जारी करके विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जानकारी दी है। सुंदर शाम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की सरकार में मंत्री रहे थे। सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ सतर्कता जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) मनमोहन कुमार जांच कर रहे हैं।

विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के चीफ डायरेक्टर वरिंदर कुमार के मुताबिक सुंदर शाम अरोड़ा ने 14 अक्टूबर को सतर्कता जांच कर रहे एआईजी मनमोहन कुमार से मुलाकात की थी। मनमोहन कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत की थी कि सुंदर शाम अरोड़ा ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जांच रिपोर्ट अपने पक्ष में करने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की है। सुंदर शाम अरोड़ा ने उन्हें 50 लाख रुपए एडवांस और 50 लाख रुपए बाद में देने की बात कही है। इस पर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के चीफ डायरेक्टर ने रिश्वत का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विजिलेंस ब्यूरो ने जांच शुरू की और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

सुंदर शाम अरोड़ा के पास से विजिलेंस ब्यूरो ने 50 लाख रुपए बरामद भी कर लिए गए हैं। सुंदर शाम अरोड़ा पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे और उनकी गिनती ताकतवर मंत्रियों में होती थी।

UP में तैनात राजस्थान निवासी IPS ने लखनऊ कोर्ट में किया  सरेंडर, ढाई साल से था फरार

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी में इंजीनियरिंग पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की होगी बम्पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, परीक्षा की डेट भी फिक्स

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी