डिजिटल दक्षता में अग्रणी योगदान पर अस्ति इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को CSR इम्पैक्ट अवार्ड | प्रोजेक्ट ‘केशव’ से सशक्त हुए 5000+ युवा

नई दिल्ली 

डिजिटल इंडिया की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए अस्ति इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को CSR इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डाक विभाग के निदेशक श्री सौरभ देशमुख के करकमलों से, फेडरेशन ऑफ इंडियन इकोनॉमिक अफेयर्स के अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन और एशियाई आर्थिक समन्वय एवं सामाजिक विकास परिषद् के महासचिव डॉ. धीरज शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम

यह पुरस्कार, प्रोजेक्ट ‘केशव’ के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल दक्षता और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अस्ति इलेक्ट्रॉनिक्स की सामाजिक प्रतिबद्धता और तकनीकी नेतृत्व को मान्यता देने हेतु दिया गया।

प्रोजेक्ट ‘केशव’ से सशक्त हुए 5000+ युवा

एशियाई आर्थिक समन्वय एवं सामाजिक विकास परिषद् द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत देशभर के शहरी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 5000 से अधिक युवाओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह प्रयास तकनीकी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कड़ी सिद्ध हो रहा है।

प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया सम्मान

कंपनी की ओर से यह पुरस्कार कॉर्पोरेट प्लानिंग विभाग से श्री संदीप कुमार एवं एचआर विभाग से श्री करन सिंह यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर अस्ति इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री मामुरो कुवाहारा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए ‘CSR लीडरशिप ऑनर’ से भी सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने क्या कहा

सीए अभिषेक जैन (अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ इंडियन इकोनॉमिक अफेयर्स):

“प्रोजेक्ट केशव एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस प्रकार कॉर्पोरेट और सामाजिक संस्थाएं मिलकर देश के युवाओं को सक्षम बना सकती हैं।”

डॉ. धीरज शर्मा (महासचिव, एशियाई आर्थिक समन्वय परिषद्):

“यह सिर्फ CSR नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव है। प्रोजेक्ट केशव आने वाले समय में लाखों युवाओं को दिशा देगा।”

अस्ति की प्रतिबद्धता

कंपनी ने इस पुरस्कार को आने वाले वर्षों में और अधिक युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने की प्रेरणा बताया है। अस्ति इंडिया ने दोहराया कि वह आगे भी समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाती रहेगी।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें