55 यात्रियों से भरी बस की नर्मदा में जल समाधि, अब तक 13 शव निकाले, 15 लोग बचाए गए : मध्य प्रदेश में भीषण हादसा

धार 

मध्यप्रदेश के धार में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। चालीस यात्रियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। अब तक नदी से 13 शव निकाले जा चुके हैं और पंद्रह यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी यात्रियों की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

हादसा आज सुबह आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर सुबह करीब दस बजे हुआ। महाराष्ट्र राज्य परिवहन की यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी।  धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे में बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए और कुछ लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर निकले तो वहीं कई फंसे रह गए बस में करीब 55 लोग सवार थे मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे बचावकर्मी बस में फंसे और नदी में बहे लोगों की तलाश में जुट गए हैं

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

चीनी ठगों को 30 हजार से डेढ़ लाख रुपए में बेचते थे बैंक खातों की डिटेल, दिल्ली पुलिस ने तीन को दबोचा, इनमें एक का राजस्थान का | एक ही दिन में मिला 20 करोड़ का लेनदेन

हाईटेक बनाए जाएंगे RSS के 25 हजार स्कूल, 1.25 लाख आचार्यों और 32 लाख विद्यार्थियों को किया जाएगा ट्रेंड, जानिए पूरी योजना

छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में किया जाएगा मर्ज, सरकार कर रही स्टडी

EMM Negative: भारत में मिला पहला दुर्लभ ब्लड ग्रुप और दुनिया का 10वां, जानिए किसे दे सकता है खून

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात, केंद्र सरकार ने ये किया बड़ा ऐलान | इसके साथ ही जानिए DA Hike का भी क्या है अपडेट

सावन लागौ चले पुरवैया उड़जा काग लिवा ला भईया. . .