हरियाणा में नौकरी बेच रहा था डीसी का पीए! | 3.5 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, तहसील पोस्टिंग के बदले मांगे थे 5 लाख

सोनीपत 

हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) में भ्रष्टाचार का ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन की नैतिकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डीसी का निजी सहायक (PA) शशांक शर्मा शुक्रवार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की पोस्टिंग दिलवाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया गया।

सरकार का बड़ा फैसला: अब NPS वालों को भी मिलेगा OPS का सबसे बड़ा लाभ | जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा

कार्रवाई का ठिकाना बना खुद डीसी ऑफिस
शर्मनाक ये कि ये सब जिला प्रशासनिक भवन यानी डीसी ऑफिस के अंदर ही चल रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने वहां दबिश दी और आरोपी पीए को कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ऑफिस की अलमारी से बरामद हुए 3.5 लाख रुपये
ACB को मिली शिकायत के बाद टीम ने एक खास ऑपरेशन तैयार किया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ डीसी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही शशांक शर्मा ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने फौरन दफ्तर में छापा मार दिया।

“हमारे पास पक्के सबूत थे कि डीसी का पीए पैसे मांग रहा है, हमने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।” – ACB अधिकारी

घर पर भी छापेमारी, अघोषित संपत्ति की आशंका
शशांक शर्मा के सोनीपत स्थित अशोक विहार, गली नंबर-6 स्थित मकान पर भी एसीबी टीम ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार वहां से अघोषित नकदी, दस्तावेज और संपत्ति के सुराग मिल सकते हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकार का बड़ा फैसला: अब NPS वालों को भी मिलेगा OPS का सबसे बड़ा लाभ | जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा

रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती | ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका, इस डेट से आवेदन शुरू

‘सीट चाहिए? तो पैसे निकालो!’ | रिश्वतकांड में दो टीटीई सस्पेंड, वायरल वीडियो से हड़कंप

अब X-Ray के लिए भी नहीं लगेगा पैसा | राजस्थान सरकार लाने जा रही है ‘फ्री वाउचर स्कीम’, जानें क्या है पूरी योजना

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें